यूपी के हाथरस में दलित की बेटी से रेप व हत्या के विरोध में परसा में निकला कैन्डल मार्च, आरोपियों को फांसी देने का किया मांग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। यूपी के हाथरस में दलित की बेटी के रेप, जीभ काटने, गर्दन एवं रिढ़ हड्डी तोड़ दिये जाने पर ईलाज के दौरान पर मौत से आक्रोशित लोगों ने जिले के परसा में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजसेवी कर्मवीर भारती एवं अजय दास ने नेतृत्व में कैण्डल मार्च निकाला गया। इस दौरान श्री भारती ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र की सरकार से चारों आरोपियों को फांसी देेेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पुरे देश में अपराध, हत्या, बलात्कार चरम पर है। दलितों पर अत्याचार बढ़ा है, महिला, बेटी-बहन सुरक्षित नहीं हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही बेटियों की अस्मत लूटे जाने पर मौन है। वहीं यूपी सरकार आरोपियों को बचाने के लिए साजिश रच रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा एवं राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग किया है। कहा कि हाथरस घटना की सुप्रीम कोर्ट के जजों की टीम बनाकर न्यायिक जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग किया है। कैंडल मार्च में नागेश्वर दास, सुभाष मांझी, दिलीप प्रभाकर, विनोद राय, राजेंद्र राय, सोनू कुमार, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अमर कुमार, राजेश रंजन, सुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, राजनाथ कुमार राम, गौतम प्रेमी, दिनेश कुमार राम, पंकज कुमार, मुकेश राम, अकाश कुमार, संदीप कुमार सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग