अनुभव जिंदगी के सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई आयोजित
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी के सुघर छपरा स्थित संत धरणी दास मन्दिर परिसर में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल लोगों द्वारा मांझी का नाम संत धरणी नगर किये जाने के मुद्दे को और अधिक धारदार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों ने संत धरणी से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित रखने का संकल्प ब्यक्त किया। बैठक में पेंटिंग के माध्यम से दुकानों व प्रतिष्ठानों के श्राइन बोर्ड पर संत धरणी नगर, मांझी का नाम प्रचारित करने सरकारी व पंचायत स्तर पर नाम परिवर्तन का प्रस्ताव जिला परिषद को भेजने तथा मांझी श्मसान घाट पर मोक्ष धाम (संत धरणी नगर) नामकरण का श्राइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप (अनुभव जिंदगी के) के तत्वावधान में आयोजित बैठक में महंत वासुदेव दास, संत त्रिभुवन दास, पत्रकार मनोज सिंह, रंजन शर्मा, पंकज सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान, सुनील श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जगमोहन चौहान तथा नागेन्द्र ठाकुर आदि लोग शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव ने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग