भागवतपुर में लगातर पांचवे दिन बाढ़ पीड़ितों को पक्का-पकाया भोजन उपलब्ध कराया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भगवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों को दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रविवार को पांचवे दिन भी बाढ़ पीड़ितों की सेवा का कार्य जारी रहा। मुखिया श्री यादव ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ चुनाव कार्य में व्यस्त है, तथा संभावित उम्मीदवार क्षेत्र में दिखाई तक नही दे रहे है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल में जीने को छोड़ दिया गया है। जिसके चलते आम जनों को काफी कठिनाई हो रही है। पंचायत में लगातार दूसरी बार बाढ़ आने से गरीब व किसानों की कमर टूट गई है। पंचायत के जितने भी बाढ़ पीड़ित परिवार है, जो नहर बांध व स्कूलों में शरण लिए हैं। उनको आज पांचवे दिन दोनों समय एक हजार से 15 सौ लोगों का खाना एवं जरनेटर लाइट की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें पंचायत के सक्रिय नवजवान पूरी निष्ठा के साथ लगें हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग