मांझी के प्रमुख पुत्र पर जानलेवा हमला कर 70 हजार की लूट, चार के विरुद्ध नामजद केस दर्ज
मांझी(सारण)। प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी के पुत्र संतोष कुमार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में स्थित महम्मदपुर गांव में जानलेवा हमला करने व मारपीट कर 70 हजार रूपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल संतोष कुमार के बयान पर थाने में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। थाने में दर्ज केस के अनुसार महम्मदपुर गांव निवासी व प्रखंड प्रमुख पुत्र संतोष कुमार गुरुवार की शाम वह अपनी लक्ष्मण गैस एजेंसी को बंद करके घर लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही पानी टंकी के पास पहुंचा। तभी पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे गांव के ही चार लोगों ने घेर लिया। इस दौरान उसके पॉकेट से नगदी राशि जबरन निकाल लेने के बाद लाठी-डंडे व अन्य हथियारों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि आरोपित लोग जाति सूचक शब्द के साथ गाली दे रहे थे। इस बीच शोर मचाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जबतक पहुंचे तबतक हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार कराने के बाद बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में ले जाकर भर्ती कराया गय। जहां उसका उपचार जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग