दूध लेने जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास,चार पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)। प्रखंड के बुची पचरौर गाँव में दूध लेने जा रही महिला के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसी के लोटा से मारकर सर फोड़ दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें पीड़िता ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बब्लू महतो,बीरबल महतो,धनन्जय कुमार, व उदय कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का कहना है कि वह पड़ोसी के घर दूध लेने जा रही थी तभी बबलू महतो ने मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसकी शिकायत जब उसके पिता से किया तो उसके पिता और उसके भाई धनन्जय कुमार व उत्तम कुमार ने मिलकर गाली-गलौज करने लगे एवं मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग