गैंगरेप हत्या कांड के विरोध में युवाओ ने कैंडल मार्च निकाला, दरिदों को फाँसी की सजा की मांग किया
निरज कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। उत्तरप्रदेश के हाथसर में दलित युवती के गैंगरेप हत्या कांड के विरोध में दरिंदगी के हुई शिकार मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए युवाओ ने कैंडल मार्च निकाला, रविवार की देर सन्ध्या अमनौर के बसंतपुर बंगला बाजार से भगवतपुर गांव तक मार्च किया।योगी सरकार व पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध नारा लगाया, गैंगरेप हत्या कांड के अभुक्तो को फाँसी की सजा की मांग कर रहे थे। इनका कहना है कि जिस प्रकार पीड़ित के परिवार के साथ सरकार के निर्देश पर वहां के प्रसाशन ने अत्याचार किया काफी शर्मनाक है। देश मे लोकतंत्र दिख नही रहा, संबिधान खतरे में दिख रहा है,सुप्रीमकोर्ट के एसटी न्यायधीश के निगरानी में सीबीआई की जांच की मांग किया।अन्यथा प्रशासक व प्रशासन के रवैया को देख न्याय की उमीद कम दिख रही है। कैंडल मार्च का नेतृत्व छात्र नेता पप्पू यादव ने किया। इस दौरान गुड्डू यादव, मुकेश यादव, सोनू यादव, अमित सिंह, बिट्टू सिंह, चंदन यादव, प्रकास गुप्ता, रवि गुप्ता, सतीश यादव, विवेक यादव, सऊद अंसारी, मकसूद आलम समेत चार दर्जन से अधिक युवाओ शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग