राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया के विकास के पहिया को आगे बढ़ाने के के प्रति समर्पित को दें मौक़ा: संगम बाबा

तरैया के विकास के पहिया को आगे बढ़ाने के के प्रति समर्पित को दें मौक़ा: संगम बाबा

  • रामचौरा, बंगरा, गंडार, रामबाग, नेवारी समेत आधा दर्जन गांवों में संगम बाबा ने किया जनसंपर्क

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर/तरैया (सारण)। लगभग पिछले दस सालों से तरैया की विकास की गति रुक गई है। तरैया के विकास के पहिया को आगे बढ़ाने के लिए अब तरैया के जनता को शिक्षित, युवा व समाज के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले को ही जनता का सेवा करने का मौका दें। उक्त बातें मुखिया संगम ने इसुआपुर के रामचौरा पंचायत के बंगरा गाँव व तरैया के नन्दनपुर, रामबाग, गंडार व नेवारी समेत आधा दर्जन गांवों में डोर टू डोर जनसम्पर्क करने के दौरान कही। वहीं संगम बाबा ने बताया की मेरा डोर टू डोर जनसंपर्क करने का मुख्य कारण है कि मैं जब-तक लोगों के समस्या को भली-भांति नहीं समझुंगा। तब-तक उसका निराकरण नहीं हो पायेगा। इसीलिए मेरा प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों के पास पहुँचकर उनके समस्या का समाधान करूं। इस मौके पर राजकुमार सिंह, परवेज़ आलम, अनुज सिंह, भिखारी सिंह, मुन्ना राम, धीरज राम, मैनेजर राम, बहादुर राम, गणेश राम, धर्मेंद्र राम, धर्मेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, मनु सिंह, गुड्डू यादव, मुन्ना गिरी मौजूद थे।