मनोरंजन के साथ-साथ आपसी संबंधों को मजबूत बनाता है खेल: संदीप सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा/दाउदपुर (सारण)। खेल-कूद मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। आज के प्रतिस्पर्धा भरी समय में खेल का मानव जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है। जिससे दैनिक दिनचर्या के अन्य कार्य क्लापो के साथ-साथ खेल खुद के लिए भी समय निकालना बहुत आवश्यक है। खेल मनोरंजन के साथ-साथ आपसी संबंधों को मिलता व मजबूती प्रदान करता है। यह बातें एकमा विधानसभा के निवर्तमान विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह के पुत्र संदीप कुमार सिंह उर्फ मनू सिंह ने विधानसभा क्षेक्ष के मांझी प्रखंड इलाके के मटियार में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान कही। गौरतलब हो कि मांझी प्रखंड क्षेत्र के मटियार पंचायत स्थित खजुहटी गांव के प्राइमरी स्कूल के क्रीड़ा मैदान में राजपूत स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजनकर्ता अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिवरी मठिया, एकमा, कोपा, मदनसाठ, मुखरेरा, श्याम चौक छपरा, बसडीला, स्टार क्लब छपरा सहित कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। जिसका सेमीफाइनल और फाइनल मंगलवार खेला जाएगा। जिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राजपूत स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश महतो, तस्लीम, लल्लू सिंह, अभिनव सिंह, मंजेश सिंह, राकेश सिंह, गुडू सिंह, चन्द सिंह, कुंदन सिंह, लव सिंह, मृत्युंजय सिंह, धनंजय ठाकुर,भूपन सिंह, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग