कुएं से अधेड़ का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के जैतपुर तिवारी टोला गांव में सोमवार की सुबह कुएं से एक 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव तैरते पाया गया। जिसकी जानकारी मिलते हीं गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते हीं स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। उसके बाद कुएं से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान स्व लक्ष्मण भारती के पुत्र राजेश्वर भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले राजेश्वर भारती के साथ पड़ोसी से एक सप्ताह पूर्व किसी विवाद में मारपीट हुई थी। घटना को सुन राजेश्वर भारती की विवाहिता बेटी भी मायके आई थी। मारपीट मामले में दोनों पक्ष की ओर से दाउदपुर थाना में आवेदन दिया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। तभी अचानक विगत शुक्रवार की देर रात से घर पर पिता को नही देख बेटी ने खोज बीन किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।उधर पुलिस राजेश्वर भारती की तलाश शुरू कर दिया। पिता के गायब होने की खबर सुन दिल्ली में रह रहे मृतक के पुत्र भीम भारती, नंजित भारती दो दिन पूर्व गांव पहुंचे और पिता की खोजबीन शरू किया। सोमवार की सुबह दरवाजे पर स्थित जीर्ण-शीर्ण कुआँ से बदबू आने पर परिजनों ने देखा तो घर मे कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ करवाई की जाएगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की सही जानकारी हो स्पष्ट हो पाएगी। बताया जाता है कि राजेश्वर भारती पूर्व में होम गार्ड का जवान था। जिसे विभाग ने रिजेक्ट कर दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग