मकेर में मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मकेर (सारण)। प्रखंड के मिडिल स्कूल चंदीला में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक अभियान की शुरुआत की गई जिसमें रंगोली के माध्यम से आम मतदाता को जागरूक किया गया ।मालूम हो कि विधान सभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है उसके तहत लोगों को वोट की महत्ता को बताया गया साथ ही कोरोना काल मे वोट करने के समय आवश्यक तैयारी करने की बात बताई गई। मकेर बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सभी मतदाता को मास्क एवम सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की बात कही, इस मौके पर बीएलओ संतोष शर्मा, अनिता कुमारी, मनोज कुमार आदि लोग थें। मतदाता जागरूकता अभियान के पश्चात काफी संख्या में ग्रामीण बीडीओ से बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने की शिकायत की और बताया कि राशि नहीं मिलेंगी वोट की बहिस्कार करने की बात भी कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग