शौच करने गई महिला की पैर फिसलने से बाढ़ के पानी मे डूब कर हुई मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखण्ड के परसा पंचायत अंतर्गत सिरसा खेमकरण गाँव शौच करने गई एक महिला की बाढ़ की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका बृज किशोर सिंह के 22 वर्षीय पुत्री बेबी देवी बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार संध्या बेबी देवी घर से शौच करने निकली थी। परंतु रात तक घर वापस नहीं आई परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। परंतु रात में शव नहीं मिला मंगलवार को सुबह शव मिलने के बाद अमनौर सीओ और भेल्दी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। सरपंच सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ टीपन राय एवं बीडीसी शैलेश सिंह ने अधिकारियों से बात कर मृतिका के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। मौत के सदमे से पूरा परिवार गमगीन है।पिता बृज कुमार सिंह माँ लालमुनि देवी, बहन रेखा और बुच्ची की रो रो कर बुरा हाल था। बता दे कि 28 अक्टूबर को इसी गाव में सिरसा खेमकरण टारा पर शौच करने गई राम बहाल राम के 14 वर्षीय पुत्री छठी कुमारी की बाढ़ के पानी पैर फिसलने से मौत हो गई थी।उस सदमे से ग्रामीण अभी उबड़े नही थे कि इस घटना ने माहौल गमगीन कर दिया।7 दिनों बाढ़ के पानी मे डूबने दो की मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग