जमीनी विवाद में जमकर मारपीट एक ही परिवार के पांच घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोगों को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव निवासी रामजन्म साह के 50 वर्षीय पुत्र दिलीप साह,दिलीप साह के चार पुत्र 10 वर्षीय अमित कुमार,16 वर्षीय पप्पू कुमार,17 वर्षीय निलेश कुमार,18 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल दिलीप साह ने बताया कि पैतृक संपत्ति में हिस्सा नही देने को लेकर पट्टीदार से विवाद चल रहा है उसी को लेकर मारपीट की गई जिसमें सभी परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई जिसमें हरेराम साह समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग