15 वर्षीय लड़कें को सांप ने डंसा
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर एक 15 वर्षीय लड़कें को सांप ने डंस लिया।जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान चैनपुर गांव निवासी सलामुद्दीन अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र नाजीर अंसारी के रूप में हुई। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा निजी क्लीनिक में ले जाया गया। मामले में परिजनों ने बताया कि बाढ़ के पानी में पहाड़ी सांप बहुत ज्यादा संख्या में आ गये है जो घरों में तक प्रवेश कर रहें हैं उसी में सांप ने डंस लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग