बनियापुर से विकासशील इंसान पार्टी से श्रवण कुमार का प्रत्याशी बनना लगभग तय
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। एनडीए के नए घटक दल विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार का बनियापुर विधानसभा से प्रत्याशी बनना लगभग तय माना जा रहा है। बुधवार को बनियापुर प्रखण्ड के सरेया स्थित प्रदेश सचिव के आवास पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम बिंद ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रवण कुमार काफी दिनों से पार्टी को मजबूत करने के लिये क्षेत्र में प्रयासरत है। ऐसे में पार्टी की तरफ से इनको प्रत्याशी बनाने को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि इसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अंतिम मोहर लगनी अभी बाकी है।मौके पर जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ट गोपाल महतो, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ट धर्मेन्द्र बैठा, गोपाल महतो, योगेंद्र कुमार यादव, बबलू सहनी, मोहम्मद चाँद, विकास शर्मा, ऋषि कुमार, नवलकिशोर सिंह, छठु सहनी, देवन्ति देवी, मंजू देवी, रूपावली खरे, लालदेव महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग