आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविकाओं ने रंगोली बना मतदान के लिए किया जागरूक

मशरक (सारण) बिहार विधानसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान प्रखंड क्षेत्र में तेज कर दिया गया है। मशरक प्रखंड के पिलखी,मगुरहा,मशरक के आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली बना कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सारण का रण वोट करें, देश गढ़े के तहत सेविका रिंकी कुमारी, गुड्डी कुमारी,पुनम देवी,बबीता देवी,मधु रानी सिंन्हा ने रंगोली बना मतदाताओं को मतदान के लिए जागृत किया। इस संदर्भ में महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं सहित कार्यालय कर्मियों को अपने-अपने निवास स्थान पर चुनाव की तिथि,समय व मतदान से सम्बंधित स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया गया है।

इससे भी लोगों में जागरुकता बढ़ेगी। कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओ ने रैली, मेहदी, रंगोली, जनसंपर्क के माध्यम से आम लोगों को जागरुक करते हुए संदेश दिया है कि हमारे सही भविष्य के लिए वोट अहम है। सही सरकार चुनने का आधार वोट है। सही लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट कीमती है। अतः वोट के दिन को पहले मतदान फिर जलपान करें। आप खुद वोट दे तथा दूसरों को भी वोट के लिए प्रेरित करें।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन