पागल बन्दर के हमले में युवक जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार पर पागल बंदर के हमले में एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसके आतंक से बाजार वासियो समेत आस पड़ोस के लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार स्व. राजा राम प्रसाद का पुत्र राज कुमार एक दुकान पर खड़ा था। तभी पागल बंदर ने अचानक हमला कर काट लिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो कर लहूलुहान हो गया। जिसे अरुण कुमार प्रसाद उर्फ ढूनमुन सहित अन्य लोगों की सहायता से उसे एकमा के एक अस्पताल में इलाज कराया गया। लोगों ने बताया कि पागल बंदर बेधड़क किसी की दुकान या घर में घुस जा रहा है और भगाने की कोशिश करने पर भागने के बजाय हमला कर दे रहा है। जिससे लोग आतंकित हैं। लोगों ने वन विभाग के रेंजर को फोन कर बंदर को पकड़ कर ले जाने की गुहार लगाई है।ताकि लोगो मे जो डर व भय का माहौल बना है उससे निजात मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग