मांझी में अनुष्ठान आज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रसिद्ध रामघट पर शुक्रवार को विराट धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। अनुष्ठान की रूपरेखा इस प्रकार है। अनुष्ठान सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन के साथ प्रारम्भ होगा। ततपश्चात गायक दिवाकर सिंह की टीम द्वारा आकर्षक संगीतमय सुंदर कांड का सस्वर पाठ किया जाएगा। पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत सुप्रसिद्ध गायक रामेश्वर गोप द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रसाद स्वरूप खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जिसमें आप सभी साथियों से विनम्र निवेदन है कि आप सब उक्त कार्यक्रम में अवश्य पधारें। साथ ही अपने आसपास के साथियों को अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह करें इसकी जानकारी संत रामप्रिय दास, संत राम सेवक दास, मनोज कुमार सिंह, पत्रकार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग