सुंदरकांड का सामूहिक संगीतमय पाठ आयोजित
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। शुक्रवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड के सस्वर पाठ का आनंद उठाया। इससे पहले आचार्य रंजन शर्मा तथा कंचन पाण्डेय ने विधिवत हवन पूजन से कार्यक्रम का श्री गणेश किया। पूर्णाहुति के उपरांत गायक रामेश्वर गोप, दिवाकर सिंह तथा वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा ने सोहर, भजन तथा निर्गुण आदि प्रस्तुत किया। समारोह स्थल पर सारण एमएलसी निकाय पद के संभावित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने केक काट कर अपना 33 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जदयू नेता सुनील सिंह, भाजपा नेता सुजित पुरी, भरत सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह पहलवान, अरविंद सिंह, जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संत रामप्रिय दास ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग