केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक सभा आयोजित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचभिण्डा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन मांझी के आवास पर शुक्रवार को बाबा चौहरमल विकास मंच सारण के तत्वावधान में लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज देश और समाज ने एक सुयोग्य एवं कर्मठ नेता को खो दिया है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। हमारे समाज के पिछड़े वर्गों के लिए उनका अहम योगदान रहा है। उन्हीं के बदौलत आज लोगों को मुफ्त राशन किराशन का लाभ मिल रहा है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस विकट घड़ी को सहन करने की प्रबल शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में शिवलाल मांझी, जंग बहादुर मांझी, अच्छेलाल मांझी, नंदकिशोर मांझी, बनारस मांझी, दमोदर मांझी, अजय कुमार, अमृत, सोनू, रोशन, विशाल समेत दर्जनों लोग शोक सभा में शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग