अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल सहित अधिकांश मतदान केंद्रों का सड़क संपर्क अभी भी भंग
- बाढ़ से दर्जनों विद्यालयों की चहारदीवारी व फर्श क्षतिग्रस्त
पानापुर (सारण)। प्रखंड में दुबारा आयी बाढ़ से आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व प्रशासनिक तैयारियों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए चिन्हित स्थलों एवं अधिकांश मतदान केंद्रों का सड़क सम्पर्क अभी भी बाधित है। वहीं जलजमाव एवं आवागमन के रास्ते बाधित होने के कारण अधिकांश मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी नही हो पा रहा है। बाढ़ के कारण अधिकांश विद्यालयों की चहारदीवारी एवं फर्श भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। वहीं अधिकांश मतदान केंद्र अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। ऐसे ही बाढ़ के पानी से घिरे मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय जीपुरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी प्रभावती ने शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय को आवेदन देकर बीईओ को इन तथ्यों से अवगत कराया है। चुनाव पूर्व प्रशासनिक तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो .सज्जाद ने बताया कि हाईस्कूल कोंध भगवानपुर, पंचायत सरकार भवन सतजोड़ा एवं महम्मदपुर के अलावा मध्य विद्यालय रसौली, महम्मदपुर, लगुनी आदि विद्यालयों को अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव स्थल के लिए चिन्हित किया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी ठहराव स्थलों एवं मतदान केंद्रों का सड़क संपर्क बहाल कर दिया जाएगा। साथ ही इन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं यथा बिजली, पेयजल, शौचालय आदि का घोर अभाव है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग