मशरक में मतदाता जागरूकता रैली निकली
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड में मतदाता जागरूकता रैली प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ शशि कला कुमारी के माध्यम से सभी सेविकाओं तथा प्रवेक्षिका संगीता कुमारी, प्रीति कुमारी, अमृता कुमारी के द्वारा मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए व्यक्तिगत शारीरिक दूरी बनाए रखने एवं बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई।
मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी, सेविका मधु माला कुमारी, किरण देवी, लीलावती देवी, ललिता देवी, प्रभावती देवी आदि सैकड़ों सेविकाएं शामिल हुईं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग