कुलपति ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शनिवार को जेपीयू के कुलपति प्रो फ़ारुक़ अली ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित साइंस ब्लॉक में आयोजित बीसीए सेमेस्टर-6 परीक्षा का औचक निरीक्षण किए। कुलपति ने परीक्षार्थियों से उनकी तैयारी और टारगेट को भी जानने का प्रयास किया। विद्यार्थियों से बड़े ही आत्मीयता के साथ कुलपति ने पूछा कि क्या कोई दिक्कत-परेशानी भी है। परीक्षा केंद्र का जायजा लेते हुए परीक्षा केंद्र की आवश्यक जरूरतों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कोविड-19 के रोकथाम से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र को सेनेटाइज किया गया। प्रत्येक विद्यार्थियों तथा परीक्षा निरीक्षक को मास्क अनिवार्य किया गया, जिसके पास मास्क नहीं था उन्हें परीक्षा केंद्र प्रभारी द्वारा मुहैया कराया गया। सभी परीक्षार्थियों को उचित दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई थी। कुलपति के साथ निरीक्षण में कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्री कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक प्रो अनिल कुमार सिंह, ओएसडी डॉ शेखर कुमार, पीआरओ प्रो हरिश्चंद्र, सहायक पीआरओ डॉ दिनेश पाल, सुनील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग