एकमा में पुलिस को बंधक बनाना लोगो को महंगा पड़ा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन के लोगो द्वारा तहकीकात करने गई पुलिस को बंधक बनाना महंगा पड़ गया।स्थानीय पुलिस ने आठ लोगो पर नामजद तथा तीन सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।बताते चले कि तीन अक्टूबर को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसे लेकर स्थानीय थाना अध्यक्ष चरणजीत दास और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तहकीकात करने पहुँचे थे।तहकीकात करने गई पुलिस को स्थानीय लोगो ने पक्षपात करने के आरोप में बंदी बना लिए थे।जिसे लेकर स्थानीय थाना अध्यक्ष ने राजेश्वर चौबे, प्रिंस चौबे, कौशलेंद्र चौबे, जय नारायण सिंह, विशाल सिंह, संतोष तिवारी, अरविंद सिंह, उमेश चौबे, सूर्यकांत तिवारी, राजेश तिवारी सहित तीन सौ अज्ञात लोग शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग