सत्र-2018 से सीबीसीएस लागू करने का लिया गया निर्णय

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को सत्र -2018 से सभी विश्वविद्यालयों को लागू करना अनिवार्य था और बिहार के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में लागू भी किया गया है। लेकिन जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में सत्र अत्यंत पिछड़ने तथा अन्य अपरिहार्य कारणों से लागू नहीं हो सका। जिस पर गंभीर मंत्रणा के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एवं बिहार उच्चतर शिक्षा समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में सीबीसीएस को अविलंब लागू करने की सहमति बनी। उक्त विषय पर कुलपति प्रो फ़ारुक़ अली की अध्यक्षता में सभी संकायाध्यक्ष के साथ गहन विचार करते हुए सत्र 2018 से यह लागू करने का निर्णय लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग