मशरक पुलिस ने शराब बेचने वाले धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवो में छापेमारी कर 13 बोतल अंग्रेजी शराब और 4 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में डुमरसन गांव से 2 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज प्रकाश कुमार, लखनपुर गांव से 2 लीटर देशी शराब के साथ तमन्ना मियां और 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ अनवर अलि को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग