झारखंड के रामगढ़ में ट्रक दुर्घटना से मशरक के युवक की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी की झारखंड के रामगढ़ घाटी में गुरुवार की देर रात ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी राघवेन्द्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई। मृतक 22 चक्का का ट्रक चलाता था। घटना में मृतक ट्रक पर लोहे की सरिया लेकर रामगढ़ घाटी से जा रहे थे कि अनियंत्रित वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक समेत घाटी में पलट गये। जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं खलासी मामूली रूप से घायल हो गया। शव शनिवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के चित्कार से सभी के आंखों में आसूं भर गये। पत्नी रानी देवी रो रो कर बेहोश हो जा रही थी। वहीं कह रही थी कि अब उसका और उसके बच्चों को कौन देखेगा। मृतक को एक पुत्री 17 वर्षीय अनु कुमारी और दो पुत्र 15 वर्षीय अमित कुमार,13 वर्षीय अनुज कुमार हैं । वही मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। जिसके मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनकी अंतिम दाह संस्कार कवलपुरा में हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग