विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था लिए गंगौली गांव में दो लोगों पर 110 की कार्रवाई

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। विधानसभा चुनाव को लेकर मशरक थाना पुलिस प्रशासन अभी से चुस्त दुरुस्त नजर आने लगी है। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में सुनील सिंह, अनिल सिंह के विरुद्ध धारा 110 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की नोटिस दी गई। सीओ ललित कुमार सिंह,अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जमादार अशोक चौधरी ने एसएसबी के जवानों के साथ बैण्ड बाजा बजाकर नोटिस निर्गत किया गंगौली गांव में सुनील सिंह को उनके दरवाजे पर नोटिस दिया गया,वही अनिल सिंह के अपने दरवाजे पर उपलब्ध नही होने के कारण उनके दरवाजे पर दो गवाहों की उपस्थिति में नोटिस चिपका दिया गया। थाना के द्वारा अनुमंडल स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई से चुनाव में विघ्न डालने वाले आपराधिक चरित्र वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है ।वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग