तीन पियक्कड़ नशे की हालत में शराब के साथ गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त गश्ती अभियान में तीन पियक्कड़ को शराब के नशें में तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों गिरफ्तार की पहचान लखनपुर गांव निवासी अनवर अली पिता-साहेब अली 28 वर्षीय, तमन्ना मियां पिता – बच्चा मियां 26 वर्षीय और डुमरसन गांव निवासी प्रकाश कुमार 16 वर्ष पिता – शम्भू साह के रूप में हुई। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अवांछनीय तत्वों पर काबू पाने के उद्देश्य से थाना पुलिस और एसएसबी जवानों का ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है उसी क्रम में तीन शराबी को तीन लीटर शराब देशी और 12 बोतल के साथ गिरफ्तार कर उनका पीएचसी मशरक में कोरोना जांच करा कर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग