राजद विधायक ने सोनौली पंचायत में लगाया जनसम्पर्क अभियान

बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मशरक प्रखंड के सोनौली पंचायत के दर्जनों गांव में ग्रामीण चौपाल लगाकर अपने कार्यकाल में कराये विकास का लेखा जोखा दिया और चौथी बार बिहार विधानसभा में भेजने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। मौके पर राजद विधायक ने कहा कि उनके आदर्श पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने जो विकास की लकीरें खींची हैं वे हमेशा उसे आगे बढ़ाते रहें हैं। क्षेत्र की जनता ने हमेशा मान सम्मान रखा है। मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र राय, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, पूर्व मुखिया ललन खान, विक्रमा सिंह, बलराम सिंह, रामप्रवेश राम, अजय मिश्रा, प्रचार्य सुरेंद्र पांडेय ,सरपंच रामबाबू प्रसाद, रामबाबू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग