सीओ कार्यालय में लगा कोरोना जांच कैम्प, सभी निगेटिव
- दो दिन पहले सीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद मचा है हडकंप
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक अंचल कार्यालय परिसर में कार्यरत परिचारी को शुक्रवार के जांच में कोरोना पाॅजिटिव निकलने से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया था। जिस कारण शनिवार को कोरोना जांच कैम्प लगा कर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की कोविड टेस्ट किया गया। हालांकि जांच के उपरांत किसी में भी पोजिटिव रिपोर्ट नही आई। लेकिन सीओ ललित कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित करतें हुएं बांस बल्ले से घेरकर सील कर दिया गया है। जिस कारण कार्यालय संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग