कविता: आओ मिलकर दुआ करें…
जिनके घर है घोर अंधेरा
चूल्हा तक नहीं जलता है ।
जिनको खाने को दो वक्त
सुकून से कभी न मिलता है।।
जिनके घर दीप जलाना
तक भारी पड़ जाता है ।
रुई की बत्ती और तेल
लेना मुश्किल पड़ जाता है ।।
महिलाओं की फटी है धोती
पुरुषों के बनियान नहीं है ।
जिनके घर में है फटे किवांड
एक तरफ दीवार नहीं है ।।
जो है बेसहारे
ठोकर के है मारे ।
दुखिया है दुख के मारे
सब के सब बेचारे ।।
ऐसे लोगों पर
हम सब कृपा करें ।
भूख से मर न जाए कोई
आओ मिलकर दुआ करें ।।
आओ मिलकर दुआ करें
आओ मिलकर दुआ करें…

लेखक कवि जीतेन्द्र कानपुरी (टैटू वाले)


More Stories
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
अति पिछड़ा वर्ग के 10 जातियों का महागठबंधन को नहीं मिला वोट, महिलाओं के खाते में मिला 10 रूपये बना महागठबंधन के हार का कारक