जेपीयू में “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साहित्य की प्रयोजनीयता” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सोमवार को जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सिनेट हॉल में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जाऐगा। जिसका विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साहित्य की प्रयोजनीयता” है। इसकी अध्यक्षता जेपीयू के कुलपति प्रो. फारुख अली करेंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. जंग बहादुर पाण्डेय व आयोजन अध्यक्ष हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार व आयोजन सचिव हिन्दी विभाग के प्रो. सिद्धार्थ शंकर होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. हरिश्चंद व एपीआरओ डॉ. दिनेश पाल ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी कॉलेज के हिंदी के सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग