दहेज के लिए नव विवाहिता के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर खरांटी गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी गुड्डू राम की पत्नी पूजा देवी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपने पति समेत तीन अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्रथमिकी में कहा गया है कि उनकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गुड्डू राम के साथ हुई थी। पति समेत सास संजू देवी, ननद शिला कुमारी व सुनीता देवी द्वारा हमेशा दहेज की मांग किया जाता है और गाली गलौज करते हुए मारपीट किया जाता है। मारपीट व गाली गलौज से आजीज होकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। वही डीह छपिया गांव निवासी व गैंगरेप के आरोपी राजू गिरी को तरैया पुलिस ने रविवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर ली तथा उसे जेल भेज दी। बता दें तरैया थाना कांड संख्या 161/ 20 में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग