सोहई शाहपुर के उच्च विद्यालय के संस्थापक व समाजसेवी भावनाथ सिंह की मनी पुण्यतिथि
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। उच्च विद्यालय सोहई शाहपुर में संस्थापक व समाजसेवी भावनाथ सिंह की 25 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर संस्थापक श्री सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि व पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह ने कहा कि श्री सिंह एक दूरदर्शी व सुलझे हुए व्यक्ति थे वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वर्ष 1979 में उन्होंने विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि विद्यालय की स्थापना के लिए भावनाथ बाबू रात दिन एक कर दिए थे। काफी मशक्कत के बाद विद्यालय की नींव रखी गई थी। आज विद्यालय के दर्जनों छात्र कई ऊंचे ओहदे पर हैं। मौके पर वयोवृद्ध कांग्रेस नेता परशुराम त्रिपाठी, एचएम शैलेश सिंह, रविंद्र पांडेय, रवीन्द्र गिरी, निर्भय कुमार सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम की समापन पर परशुराम त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग