जनवितरण की दुकान बदलने से परेशान दर्जनो उपभोक्ताओं ने एमओ को पत्र लिख सुधार की मांग की
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बार बार जनवितरण की दुकान बदलने से परेशान दर्जनो उपभोक्ताओं ने एमओ को पत्र लिख सुधार की मांग की है। धवरी पंचायत के नजीबा निवासी कमलेश कुमार, शिवकुमार राय, पवन कुमार, रवि कुमार, दिलीप कुमार सहित आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने बताया है कि उनका नाम सबसे पहले जनवितरक जयप्रकाश राम की सूची में शामिल था। जहां से सुगमता पूर्वक राशन किरासन का उठाव सभी करते थे। फिर जनवितरक बीरेंद्र राय के पास उपभोक्ताओं का नाम भेज दिया गया.इधर कुछ दिनों से उपभोक्ताओं का नाम पंचायत के पैक्स को आवंटित दुकान की सूची में शामिल कर दिया गया है। उपभोक्ताओं ने एमओ को आवेदन देकर बताया है कि वे पैक्स से अपना उठाव करने में असमर्थ हैं। असमर्थता के कारण वे महीनों से उठाव नहीं कर पाए हैं। ऐसी स्थिति में उनका राशन पैक्स से हटाकर किसी अन्य जनवितरक को आवंटित किया जाय। इस सम्बंध में पूछे जाने पर एमओ दिलीप कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच की जाएगी। वाजिब आरोप सिद्ध होने पर उनका आवंटन दूसरे डीलर को किया जाएगा। जहां से वे सुगमता पूर्वक राशन का उठाव कर सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग