सेवानिवृत्त शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू से सेवा निवृत्त हो चुके वरिष्ठ शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रो डी. पी. सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को कुलपति से मुलाकात कर निवेदन किया कि सेवा निवृत्त शिक्षकों का पेंशन, ग्रेच्युटी, एरियर आदि सभी प्रकार के बकाया राशि का भुगतान किया जाए। कुलपति प्रो. फ़ारुक़ अली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहाँ की जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। मौके पर वित्त सलाहकार राकेश कुमार मेहता, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्री कृष्ण, सहायक पीआरओ डॉ दिनेश पाल एवं अन्य उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग