शादी के वर्षों बाद पत्नी के रखने के विवाद में मारपीट, तीन घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में शादी के वर्षों बाद पत्नी को रखने को लेकर हुए विवाद में बैठी पंचायती में जमकर मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी शिव पूजन शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र राधा शर्मा ,राधा शर्मा के पुत्र 20 वर्षीय पुत्र ललन शर्मा और एक पक्ष से फरहदिया गांव निवासी हरेंद्र शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र अरविंद शर्मा के रूप में हुई। मामला है कि फरदहिया गांव निवासी हरेंद्र शर्मा की पुत्री पुनम देवी की शादी 12 साल पहले चांद कुदरिया गांव निवासी शिव पूजन शर्मा के पुत्र मुन्ना शर्मा के साथ हुई है। मामले में पुनम देवी का वर्षों से अपने पति मुन्ना शर्मा के साथ विवाद चल रहा है। मुन्ना शर्मा अपनी पत्नी को रखने से इंकार कर रहे थे उसी को लेकर रविवार को भी पंचायत बैठी थी जिसमें कोई नतीजा नहीं हुआ सोमवार को फिर से बैठी पंचायती में दोनों तरफ से मारपीट की घटना हो गयी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अरविंद शर्मा की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग