जल जमाव की समस्या से परेशान हैं शीतलपुर के ग्रामीण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के शीतलपुर पंचायत के शीतलपुर गांव में जल जमाव से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संवाददाताओं को बताया कि मुखिया व विधायक से कई बार इस सन्दर्भ में जानकारी दी गई। लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। वहीं शीतलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजदेव यादव ने कहा कि हमारी जनता को कोई भी परेशानी होगी। इसको मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष संजय यादव उर्फ सन्नी यादव, जितेंद्र यादव, पूर्व मुखिया गोरखनाथ प्रसाद आदि अन्य लोग मौजूद थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग