गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी जदु मांझी का 40 वर्षीय पुत्र जयकिशोर मांझी को राजमिस्त्री का कार्य कर घर लौटने के क्रम में भीखमपुर गांव के समीप सोमवार की देर संध्या अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर फरार हो गए। जिसको लेकर घायल व्यक्ति ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग