सोनपुर में 3 व परसा विधानसभा क्षेत्र से 2 प्रत्यासियों ने अपना पर्चा दाखिल किया
अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सोनपुर (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में पुलिसकर्मियों के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रत्याशियों का नामांकन 11 तारीख से शुरू हो गया है, जिसमें मंगलवार के दिन सोनपुर विधानसभा से 3 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार के कक्ष में दाखिल किया। जिसमें सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हरिशंकर कुमार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया जब कि हेम नारायण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। वही रमेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्यासी के रूप में छोटे लाल राय व महेश राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र डीसीएलआर कार्यालय कक्ष में दाखिल किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग