एमओ ने ट्रक सहित 100 बोरा चावल जब्त किया, जांच जारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर एक ट्रक से उतारे जा रहे हैं चावल को तरैया आपूर्ति पदाधिकारी ने शक के आधार पर जब्त किया है। ट्रक पर करीब सौ बोरा चावल है। जानकारी के अनुसार पचभिण्डा पंचायत के देवरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक से चावल अनलोड किया जा रहा था। सूचना पाकर तरैया एमओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। एमओ ने चावल से संबंधित कागजात मांगा। इसपर चालक व अन्य लोग फरार हो गए। एमओ ने बताया कि कागजात नहीं दिखाने व संदेह के आधार पर चावल जप्त कर गाड़ी को थाना लाया गया। ट्रक पर एक सौ बोरा चावल है। तरैया एम ओ ने बताया कि कल तक कागजात दिखाने को कहा गया है। अभी जांच चल रहा है। चावल का कागजात कल तक नहीं दिखाने पर ट्रक चालक व अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग