गड़खा: मिर्जापुर पंचायत में पीड़ितों को बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर सीओ को आवेदन देकर लगायी गुहार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा(सारण)। प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के विभिन्न गांव में बाढ़ ने भारी तबाही मचाया। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी लिया गया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ राहत राशि के लिए पीड़ितों की सूची मांग की। जिस पर वार्ड सदस्य द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार कर अंचल कार्यालय में दिया गया। लेकिन अभी तक बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि नहीं मिल पाया है। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर यथाशीघ्र बाढ़ राहित उपलब्ध कराने की गुहार लगाया है। आवेदन देने वालों में शंभू नाथ सिंह, प्रमोद राम, दीपक कुमार सिंह, शैलेश कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, सुकेश सिंह, राजन कुमार शर्मा, मो. करीम, सावित्रि देवी, राजेश कुमार मांझी, ओमप्रकाश सिंह, रंजीत कुमार सिंह, लालमोहन सहित कई लोग शामिल है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग