अर्द्धसैनिक बलों ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च
एकमा (सारण)। विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अर्द्धसैनिक बलों ने एकमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रों के मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर लोकप्रिय सरकार बनाने के लिए निश्चित रूप से मतदान करने का आग्रह किया गया। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने फ्लैग मार्च के दौरान गंजपर गांव के रंजन चौधरी के घर पर छापेमारी कर बीस लीटर बियर व दो लीटर अवैध देशी शराब के साथ कारोबारी रंजन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। वहीं शराब मामले की जांच-पड़ताल एसआई शिशुपाल सिंह द्वारा की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग