ऑटो चालक से जमकर मारपीट, पीएचसी में भर्ती
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मंगलवार की शाम मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव के समीप मशरक की तरफ से घर जा रहें ऑटो चालक से सियरभुक्का गांव के लंफगो ने पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी महेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई। मामले में ऑटो चालक ने बताया कि पहले से चलें आ रहें विवाद को लेकर रास्ता घेर मारपीट कर घायल कर पाकेट में रखें तीन हजार रुपए छीन लिया गया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई जिसमें सुनील राय बिहारी राय,जितन राय समेत एक अज्ञात को आरोपित करने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग