पूनम यादव आज करेंगी नामांकन पत्र दाखिल

राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। 120 अमनौर विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पूनम राय गुरुवार को अपना नामांकन कराएंगी। पप्पू यादव द्वारा टिकट मिलने के बाद पूनम राय सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर और आमी के अंबिका भवानी मंदिर में माता का पूजन किया एवं विधानसभा में विजयी की कामना किया व आशीर्वाद लिया। पूनम राय के समर्थक व कार्यकर्ता नामांकन के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर नामांकन में चलने की बात कह रहे हैं। बता दें कि पूनम राय पहले बसपा प्रदेश महासचिव थी। उसके बाद राजद में शामिल हुई परंतु टिकट नहीं मिलने के बाद पप्पू यादव की पार्टी जाप में शामिल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग