ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का किया फैसला
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मकेर (सारण)। प्रखंड के कस्बा पंचायत के पश्चिम ठहरा गांव के सैकड़ो लोगो ने बैनर लेकर वोट बहिष्कार का घोषणा किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जाने को सड़क नही है, सड़क गढ़ा बन गया है जिससे आने जाने में काफी कठिनाई होती है लेकिन सरकारी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के भी इस सड़क पर ध्यान नहीं है। इसलिए ग्रामीण क्षुब्ध होकर निर्णय लिया है कि इस बार विधान सभा चुनाव में किसी को वोट नहीं देंगे। लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई। वोट बहिष्कार का निर्णय लेने वालों में पूर्व मुखिया भिखारी महतो, श्रीभगवान सिंह, दिनेश सिंह, मनीर अहमद, सिंगाशन राम, रामदेव राउत, मिंटू सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग