एकमा के एनपी सिंह कुन्दन बनाए गए कांग्रेस कमेटी प्रचार समिति के सदस्य
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट।राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के योगियां गांव निवासी व वरीय कांग्रेस नेता एनपी सिंह कुन्दन को कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन व प्रचार समिति सहित छह समितियों की मंजूरी दी है। जिनमें प्रचार समिति भी शामिल है। बताया गया है कि चुनाव प्रबंधन समिति के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया गया है।सुबोथ कुमार को प्रचार समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रचार समिति में जया मिश्रा को सह संयोजक तथा अम्बुज किशोर झा, नागेन्द्र कुमार विकल, संतोष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह पंकज यादव, अजय यादव, असफार अहमद, राजेश कुमार सिन्हा, जयन्ती झा, विकास कुमार सिन्हा, अनिता यादव समेत सारण जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव निवासी एनपी सिंह कुन्दन को प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। श्री सिंह को प्रचार समिति का सदस्य बनाए जाने पर उनके गांव योगियां सहित इलाके में खुशी का माहौल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग