पानापुर के विकास का वादा करनेवाले उम्मीदवार का होगा समर्थन: मुखिया संघ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। बसहिया पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के बसतपुर स्थित आवास पर गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष नेमा सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। इस बैठक में पानापुर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित अधिकांश मुखियाओं का कहना था कि जिले के अंतिम छोर एवं गंडक नदी के किनारे स्थित पानापुर प्रखंड आज भी विकास की बाट जोह रहा है।सड़क ,स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में पिछड़े इस प्रखंड में हर साल बाढ़ का आना एक गंभीर समस्या है। बाढ़ के कारण सारण तटबंध के निचले इलाकों के सैकड़ो एकड़ खेत हर साल नदी में विलीन होते जा रहे है। गत माह प्रखंड में आयी दुबारा बाढ़ ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है ।हालत ये है कि आज भी अधिकांश पंचायतों का सड़क संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कटा हुआ है। प्रखंड में एक भी डिग्री कालेज नही है जिससे छात्रायें उच्च शिक्षा से वंचित हो जा रही हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी उम्मीदवार पानापुर की इन मूलभूत समस्याओं के निराकरण का वादा करेंगे उनका मुखिया संघ समर्थन करेगा। बैठक में नेमा सिंह, अनिल कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ,अनिल कुमार, आलोक सिंह, पंकज कुमार सिंह, महम्मद मौलाद्दीन, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग