एसएसबी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के उद्देश्य से एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन एवं एएसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने के पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों ने रसौली एवं बकवा पंचायतों के विभिन्न टोलों में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील एवं कमजोर वर्ग के इलाके में लगातार एरिया किया जाएगा ताकि लोग शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान कर सकें । उन्होंने लोगो से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग