दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में स्थित हंसराजपुर-चेतन छपरा सड़क पर सारण गंडक नहर के समीप स्थित दो दुकानों को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान एक गल्ला-किराना व दूसरा पारचून की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी, ड्राई फ्रूट, साबुन-सर्फ, तेल, कोल्डड्रिंक आदि सहित हजारों रुपए मूल्य की सामानों को लेकर चंपत हो गये। दुकानों में हुई चोरी की जानकारी हरपुर गांव निवासी दुकानदारों क्रमशः दीपक कुमार सिंह व अदालत सिंह को शुक्रवार की सुबह उस समय हुई। जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए सुबह आए। मामले में दोनों दुकानदारों के द्वारा पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग